यूपी कैबिनेट की बैठक में योगी आदित्यनाथ ने किया 29 जून को व्यापारी कल्याण

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राज्य राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग व् प्रदेश चेयरमैन नटवर गोयल के नेतृत्व में काफी समय से लंबित चल रही व्यापारी कल्याण दिवस घोषित करने की मांग को बुधवार को लखनऊ में हुई कैबिनेट की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई है| कैबिनेट ने दानवीर भामाशाह की जयंती 29 जून को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है| इस घोषणा से व्यापारियों में हर्ष की लहर दौड़ गई है|

मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गर्ग ने बताया कि व्यापारी हित एवं व्यापारियों के सम्मान में संगठन एवं सभी पदाधिकारियों द्वारा व्यापारी कल्याण दिवस घोषित करने की मांग उठाई जा रही थी| जिसे दानवीर भामाशाह की जयंती 29 जून को घोषित कर मुख्यमंत्री ने साबित कर दिया कि यह सरकार व्यापारी हित एवं उनके सम्मान में कभी कमी नहीं रखती| श्री गर्ग ने संगठन की ओर से मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया है|

प्रदेश अध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने बताया कि दानवीर भामाशाह जयंती पर पूर्व में निर्धारित व्यापारियों के सम्मान का कार्यक्रम उसी रूप से सभी महानगर एवं जिलों में किया जाएगा|

व्यापारी कल्याण दिवस घोषित होने पर हर्ष व्यक्त करने वाले मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल मामा, जिला महामंत्री अजय गोयल, संजू खंडेलवाल, अजय कांत गर्ग, महानगर अध्यक्ष रमेश चतुर्वेदी, महामंत्री सुनील अग्रवाल, बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के महामंत्री चिराग अग्रवाल, सुनील साहनी, मुकेश अग्रवाल, सोनू हाथी वाला आदि व्यापारियों ने हर्ष व्यक्त किया है|

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

भारतीय उद्योग व्यापर मंडल का परिचय

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल (Bhartiya Udyog Vyapar Mandal) एक मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय संगठन है, जो भारतीय उद्योग और व्यापार को समृद्ध, विकासशील और सामरिक बनाने का उद्देश्य रखता है।

महत्वपूर्ण लिंक

मुख्य पेज

इ-न्यूज़

मीडिया

गैलरी

पदाधिकारी सूची

संपर्क

संपर्क करें

लोकेशन

© Bhartiya Udyog Vyapar mandal. | Designed & Developed by Ashrisha IT Solutions
Scroll to Top